वैसे तो दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जो किसी ना किसी वजह से चर्चित है. लेकिन आज हम आपको भारत में ही बसे एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनिया से सौ साल पीछे है. जी हां, इस गांव के लोगों की लाइफस्टाइल देखकर ऐसा लगेगा जैसे ये लोग पुराने ज़माने में जी रहे हैं. इनका आधुनिकता से कोई लेना-देना नहीं है.
हम बात कर रहे हैं राजस्थान के माउंट आबू में बसे शेरगांव की. जी हां, इस गांव के लोग बिना किसी सुविधा के ऐसी लाइफ जीते हैं जैसी आज से सौ साल पहले लोग जीते थे. इस गांव में आज भी पक्की सड़क नहीं बन सकी है. ना ही इस गांव में बिजली है. मुश्किलों से गांव वालों ने गेंहू पीसने के लिए चक्की का बंदोबस्त किया है, जो डीजल से चलता है. सोशल मीडिया पर इन लोगों की लाइफस्टाइल दिखाता एक वीडियो शेयर किया गया, जो वायरल हो रहा है.रहने के पुराने तौर-तरीके
गांव में रहने वाले लोगों को मोबाइल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. इस गांव में फोन का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता क्यूंकि यहां नेटवर्क ही नहीं है. साथ ही इस गांव में कोई दुकान नहीं है. पीने के पानी के लिए कुएं पर ही लोग निर्भर करते हैं. लोगों के घर आज भी पुराने तरीके से बने हुए हैं. यहां आने के बाद ऐसा लगता है जैसे समय रुक गया है.सर्दियों में होता है ऐसा हाल
माउंट आबू के शेरगांव को सबसे ऊंचे गांव में गिना जाता है. ये गांव पंद्रह सौ मीटर की ऊंचाई पर बसा है. सर्दियों में इस गांव का पारा माइंस में चला जाता है. ऐसे में यहां रहने वाले सभी लोग गांव छोड़कर पास के दूसरे गांव में चले जाते हैं. सोशल मीडिया पर इस गांव की लाइफस्टाइल देख लोग हैरान हैं. उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि आज के समय में ऐसी कोई जगह है, जहां लोगों का बिजली-पानी या पक्की सड़क से कोई नाता नहीं है.





