कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एक कविता लिखकर मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर साझा की है।
ममता बनर्जी ने अपनी कविता का शीर्षक ‘साहसी (ब्रेभ)’ दिया है। उन्होंने लिखा- ‘साहसी और मजबूत बनो, अगर तुम हमेशा आत्मविश्वास से भरे रहोगे, तो कोई तुम्हें छू भी नहीं सकेगा। तुम्हारी ताकत तुम्हारे भीतर है…। जब तुम जन्मे थे, तब अकेले आए थे और जब मृत्यु होगी तब भी अकेले ही जाना होगा। तुम्हारे अच्छे कर्म हमेशा जिंदा रहेंगे, अपने अच्छे कामों पर विश्वास रखो।
ममता बनर्जी ने की बैठक
चुनाव में हार के बाद ममता और अभिषेक ने इंटरनेट मीडिया टीम के साथ की बैठक विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल सुप्रीमो ममता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक ने पार्टी की इंटरनेट मीडिया टीम के साथ मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक कीतृणमूल कांग्रेस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पार्टी प्रमुख ममता और अभिषेक ने पार्टी के समर्पित इंटरनेट मीडिया योद्धाओं से संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ जनता तक पार्टी की बात प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर चर्चा की।सूत्रों के अनुसार, बैठक में चुनावी हार के कारणों, इंटरनेट मीडिया पर पार्टी की रणनीति, विपक्ष के प्रचार का मुकाबला करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के मनोबल को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। पार्टी नेतृत्व ने इंटरनेट मीडिया टीम से आने वाले दिनों में अधिक सक्रिय और संगठित तरीके से काम करने का आह्वान किया।





