छत्तीसगढ़

नशामुक्ति अभियान के तहत ग्राम झिगराडोगरी में बालक-बालिकाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक।*

*नशामुक्ति अभियान के तहत ग्राम झिगराडोगरी में बालक-बालिकाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक।*

*महिला थाना पुलिस टीम द्वारा अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा मोबाइल एप की जानकारी देकर बालक-बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सहायता से कराया गया अवगत।*

कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में नशामुक्ति अभियान के तहत बच्चों एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।इसी क्रम में महिला थाना पुलिस टीम द्वारा ग्राम झिगराडोगरी में जागरूकता अभियान के माध्यम से मुख्य रूप से उपस्थित बालक-बालिकाओं को शराब, गाँजा एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। उन्हें नशे से दूर रहने, अपने भविष्य को सुरक्षित रखने तथा परिवार एवं समाज को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

उक्त अभियान के दौरान महिला थाना पुलिस टीम द्वारा बालक-बालिकाओं को छत्तीसगढ़ पुलिस के अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा मोबाइल एप्लीकेशन की जानकारी भी दी गई। उन्हें बताया गया कि इस एप के माध्यम से महिलाएं एवं बालिकाएं ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकती हैं तथा आपातकालीन स्थिति में SOS सुविधा के जरिए पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील रहने का संदेश दिया गया, साथ ही, यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो बेझिझक होकर पुलिस टीम से संपर्क करने कहा गया।

कबीरधाम पुलिस द्वारा इस अभियान के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं को नशे से दूर रखने, महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button