देश दुनिया

7000 रुपये प्रति लीटर बिकेगा दूध…, बिलासपुर में खुला हिमाचल का पहला डोंकी फार्म; औषधीय गुणों से भरपूर

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर जिले के कंदरौर में गधा पालन और गधी के दूध के उत्पादन पर आधारित अनूठा स्टार्टअप शुरू हुआ है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने डेरी कान्क्लेव-2026 के तहत डोंकी फार्म का शुभारंभ किया। कम उत्पादन, कम उपलब्धता और भरपूर औषधीय गुणों के कारण गधे का दूध आज के समय में दुनिया के सबसे महंगे और बहुपयोगी डेरी उत्पादों में शामिल हो चुका है।

इस दूध की कीमत आमतौर पर पांच से सात हजार रुपये प्रति लीटर तक रहती है। दूध के पाउडर की कीमत 20 हजार से लेकर 80 हजार रुपये प्रति किलोग्राम होती है।

डेयरी के बाद डोंकी फार्म

स्थानीय निवासी संजीव ठाकुर ने इसी साल कंदरौर में गाय के दूध की डेयरी शुरू की थी। अब उन्होंने स्थानीय स्तर पर 12 गधे खरीदकर डोंकी फार्म शुरू किया है। उनका लक्ष्य है, जल्द ही कम से कम 25 डोंकी लाए जाएं। संजीव का दावा है कि प्रदेश में इस तरह का पहला फार्म है।

त्वचा की देखभाल से लेकर फार्मास्युटिकल उद्योग तक गधी के दूध की बढ़ती मांग ने इसे एक लाभदायक व्यावसायिक विकल्प बना दिया है। त्वचा की देखभाल से लेकर फार्मास्युटिकल उद्योग तक गधी के दूध की बढ़ती मांग ने इसे एक लाभदायक व्यावसायिक विकल्प बना दिया है।

लाभदायक व उपयोगी स्टार्टअप

धर्माणी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गधी के दूध की भारी मांग और उपयोग के बारे में बताते हुए इस स्टार्टअप को सबसे ज्यादा लाभदायक व उपयोगी बताया। इस दूध में लैक्टोज, व्हे प्रोटीन, लाइसोजाइम और लैक्टोफेरिन जैसे महत्वपूर्ण जैविक घटक पाए जाते हैं, जो इसे अन्य सामान्य दूध से अलग और विशेष बनाते हैं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button