देश दुनिया

एक बार में UPSC पास, बच्ची को दिलाया इंसाफ; कौन हैं मेरिन जोसेफ? जिनसे प्रेरित है साई पल्लवी का IPS ऑफिसर रोल

नई दिल्ली। रामायणम् (Ramayana) से साई पल्लवी ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है और साउथ के साथ-साथ हिंदी सिनेमा के दर्शकों के दिलों में भी एक खास जगह बनाई। रामायणम् में मां सीता की भूमिका के बाद अब साई पल्लवी (Sai Pallavi) एक और पावरफुल किरदार निभाने जा रही हैं।

वह फिल्म ओएम: चैप्टर 1 – उधिरम: द ब्लड वुड’ में एक IPS ऑफिसर बनी हुई हैं, जिसकी तैयारी के लिए उन्हें मेरिन जोसेफ की तस्वीरें दिखाई गई। कौन हैं मेरिन जोसेफ, जिनसे इंस्पायर है साई पल्लवी का IPS ऑफिसर का किरदार, पढ़ें उनके जज्बे की कहानी।

मेरिन जोसेफ बनीं साई पल्लवी की प्रेरणा

इंडियन मास्टरमाइंड की रिपोर्ट के मुताबिक, धनुष-ममूटी और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ओएम: चैप्टर 1 – उधिरम: द ब्लड वुड’ के निर्देशक राजकुमार पेरियासामी ने बताया कि उन्होंने  को केरल की IPS ऑफिसर मेरिन जोसेफ की कई तस्वीरें दिखाई थीं, ताकि उन्हें एक पुलिस ऑफिसर जैसा लुक तैयार करने में मदद मिल सके। हालंकि, उन्होंने ये क्लियर किया कि साई पल्लवी का किरदार मेरिन जोसेफ पर पूरी तरह से आधारित नहीं हैं। उनकी तस्वीरें सिर्फ विजुअल रिफरेंस के लिए दिखाई गई थीं।मेरिन जोसेफ के बारे में बात करते हुए निर्देशक ने उन्हें एक बेहतरीन पुलिस अधिकारी बताया। राजकुमार पेरियासामी ने ये भी मेंशन किया कि मेरिन वो ऑफिसर हैं, जिनकी कहानी दर्शकों के लिए जानने लायक हैं।

कौन हैं धाकड़ मेरिन जोसेफ?

20 अप्रेल 1990 में केरल में जन्मीं मेरिन जोसेफ दिल्ली में पली-बढ़ीं हैं। वह केरल कैडर के 2013 बैच की IPS ऑफिसर हैं। दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में ग्रेजुएशन पूरी करने वाली मेरिन जोसेफ ने एक बार में ही UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास की और AIR 189 रैंक हासिल की। अपने करियर में मेरिन जोसेफ ने कई बड़ी चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button