छत्तीसगढ़

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान परिवहन करते 02 व्यक्ति पकड़े गए, 38 क्विंटल धान एवं माजदा वाहन सहित कुल 6.17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त

 

*मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान परिवहन करते 02 व्यक्ति पकड़े गए, 38 क्विंटल धान एवं माजदा वाहन सहित कुल 6.17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त।*

*थाना झलमला पुलिस द्वारा अवैध धान परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।*

कबीरधाम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार, श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रशांत देवांगन के दिशा निर्देश पर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक- 14.11.2026 को थाना झलमला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मध्यप्रदेश से अवैध रूप से धान का परिवहन कर छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री जे.एल. सांडिल्य के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम अंजना के मुख्य मार्ग पर माजदा टर्बो वाहन क्रमांक CG-08-AJ-9104 को रोककर गवाहों की उपस्थिति में जांच की गई।

वाहन की जांच करने पर उसमें 95 नग प्लास्टिक बोरियों में भरा लगभग 38 क्विंटल धान पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1,17,800 रुपये है। वाहन में सवार व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम (1) उमेन्द्र ठाकरे, उम्र 36 वर्ष एवं (2) अंकित मेश्राम, उम्र 27 वर्ष, निवासी मंडई (नेऊरगांव), थाना बिरसा, जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश) बताया।

पूछताछ में दोनों व्यक्तियों द्वारा मध्यप्रदेश के मंडई से धान लाकर छत्तीसगढ़ में अधिक कीमत पर बेचकर अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से परिवहन करना बताया गया। धान के परिवहन एवं बिक्री के संबंध में दोनों व्यक्ति कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

थाना झलमला पुलिस द्वारा मौके से 95 बोरियों में भरा लगभग 38 क्विंटल धान, जिसकी अनुमानित कीमत 1,17,800/- रुपये तथा माजदा टर्बो वाहन क्रमांक CG-08 AJ-9104, जिसकी अनुमानित कीमत 5,00,000/- रुपये है, इस प्रकार कुल 6,17,800/- रुपये की संपत्ति जप्त की गई।

दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत इस्तगाशा तैयार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी (राजस्व), बोडला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

उक्त कार्यवाही में जिले के वरिष्ठ अधिकारीगणों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी झलमला निरीक्षक श्री जे.एल. सांडिल्य के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से प्रधान आरक्षक राजेश धुर्वे, आरक्षक द्रोणाचार्य साहू का सराहनीय भूमिका रही।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि धान के अवैध परिवहन एवं अन्य अनियमित गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button