Blog

Bhilai Breaking : आई फोन खरीदने पहुंचे युवक ने हिमालय कॉम्पलेक्स के टॉयलेट में लगाई फांसी

भिलाई। आकाशगंगा सुपेला स्थित हिमालय कॉम्पलेक्स के कॉमन टॉयलेट में शनिवार की शाम को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शाम करीब 4:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। युवक ने पहले यहां के एक मोबाइल दुकान से आईफोन फाइनेंस कराया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद कॉम्पलेक्स के बेसमेंट में मौजूद कॉमन टॉयलेट में फांसी लगा ली। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचसी सुपेला पुलिस ने शव को उतारवाया और शास्त्री अस्पताल के मरच्यूरी में भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान निहाल सिंह पिता अरुण सिंह निवासी शांति नगर के रूप में हुई है। मोबाइल दुकान के संचालक मेहरबान सिंह ने बताया कि निहाल सिंह नाम का युवक पहुंचा और उसने आईफोन खरीदा। फाइनेंस की पूरी कार्रवाई होने के बाद उसके पास एक कॉल आया। कॉल आने के बाद वह कुछ टेंशन में आया और नीचे चला गया। बाद में पता चला कि उसे टॉयलेट के विंडो से गमछा बांधकर फंदा बनाया और फांसी लगा ली।

घटना की सूचना मिलन के बाद सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और सुपेला मरच्यूरी में भेजा। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक युवक के परिजनों को दे दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अचानक युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। वहीं इस घटना के बाद हिमालय कॉम्पलेक्स के आसपास की दुकानों में इसकी चर्चा होती रही। फिलहाल सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

The post Bhilai Breaking : आई फोन खरीदने पहुंचे युवक ने हिमालय कॉम्पलेक्स के टॉयलेट में लगाई फांसी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button