बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह शनिवार को
के मौके पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने अक्षरा के पटना स्थित घर पर खरना प्रसाद ग्रहण किया। मोकामा विधायक कुछ देर एक्ट्रेस के घर बैठे और परिवार के लोगों से बात की। इस दौरान अक्षरा सिंह के पिता विपिन इंद्रजीत सिंह भी मौजूद रहे। अनंत सिंह ने अपनी बेटी शिवांगी की 25 नवंबर को होने वाली शादी में अक्षरा सिंह को आमंत्रित भी किया।अक्षरा सिंह के घर पर मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने कहा कि वह छठ का प्रसाद खाने आए थे। प्रसाद खाकर जा रहे हैं। विधायक ने कहा कि उन्होंने अक्षरा सिंह को बेटी की शादी में निमंत्रण दिया है और वह आएंगी। अनंत ने वहां मौजूद पत्रकारों से भी कहा कि सभी लोग 25 नवंबर को शादी में आएं। किसी का कार्ड गलती से छूट गया तो माफ करें।मोकामा विधायक ने कहा कि शादी में निमंत्रण के लिए किसी कार्ड की जरूरत नहीं है। वहां कोई सिनेमा नहीं है, जो टिकट दिखाना होगा। शादी में सब लोग आएंगे। किसी कार्ड की जरूरत नहीं है। अनंत सिंह ने लोगों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि व्यस्तता के चलते वह इस बार छठ पर सभी को जगह नहीं जा रहे हैं, सिर्फ एक-दो जगह आए हैं।
अनंत सिंह को छठ का न्योता देने गई थीं अक्षरा
मशहूर भोजपुरी सिंगर एवं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पटना में छठ पूजा के मौके पर खास आयोजन कर रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व सीएम एवं लालू प्रसाद यादव से लेकर कई मंत्रियों और नेताओं को छठ पर अपने यहां बुलाया है। उन्होंने मोकामा विधायक अनंत सिंह को भी छठ पूजा का न्योता दिया था। अक्षरा बीते 5 नवंबर को अनंत सिंह के आवास पर उनसे मुलाकात की थी। इस दौरान विधायक से आशीर्वाद लेते उनका फोटो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ था।
अनंत सिंह की बेटी की 25 नवंबर को शादी, नदवां में शाही आयोजन
जनता दल यूनाइटेड (JDU) से पिछले महीने निष्कासित किए गए विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की 25 नवंबर को शादी है। पटना जिले के बाढ़ में स्थित उनके पैतृक गांव नदवां में शादी को लेकर शाही तैयारियां की जा रही हैं। अनंत की बेटी की शादी में लगभग 4 लाख लोगों के आने के दावे किए जा रहे हैं। शादी के दिन कव्वाली, घुड़दौड़ और डांस कार्यक्रम आदि आयोजन रखे गए हैं। बेटी की शादी में महंगे खर्च को लेकर अनंत सिंह सुर्खियों में बने हुए हैं। वह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को 2-3 करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर गाड़ी भी गिफ्ट करेंगे।





