*राज्य छात्रवृत्ति के लिए पंजीयन एवं सत्यापन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तक बढ़ी*
*अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा अवसर*
कवर्धा, अक्टूबर 2026। सत्र 2026-27 के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को राज्य छात्रवृत्ति के लिए पंजीयन एवं सत्यापन का अतिरिक्त अवसर प्रदान किया गया है। विद्यार्थियों के पंजीयन एवं सत्यापन की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए अब 20 अक्टूबर 2026 तक कार्य पूर्ण किया जा सकता है।
शिक्षा विभाग ने संबंधित शैक्षणिक संस्थानों एवं पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीयन एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है। संबंधित संस्थानों द्वारा पात्र विद्यार्थियों के पंजीयन एवं सत्यापन की कार्यवाही समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 20 अक्टूबर 2026 के पश्चात राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।




