Blog

एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक

आइची-नागोया। भारत का एशियन गेम्स में अभियान समाप्त हो गया है। भारत ने आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स में अपना आखिरी पदक स्वर्ण के रूप में जीता। पुरुष हॉकी फाइनल में मलयेशिया पर 5-1 की शानदार जीत के साथ भारत ने इस एशियन गेम्स का समापन किया। यह भारत का 21वां स्वर्ण पदक और कुल मिलाकर 85वां पदक था, जिसने इस बहु-खेल महाकुंभ में एक बार फिर शीर्ष पांच में स्थान पक्का कर लिया। रविवार को इन खेलों का समापन समारोह आयोजित होना है।

भारत का कुल पदक आंकड़ा पिछले संस्करण की तुलना में 21 कम हो गया, जबकि हांगझू 2022 खेलों की तुलना में स्वर्ण पदक की संख्या सात कम रही। भारत ने हांग्झू में कुल 106 पदक जीते थे और पहली बार 100 पदक के आंकड़े को पार किया था। आइची-नागोया अभियान एक मिला-जुला सफर रहा, जहां कुछ उम्मीद के मुताबिक आए परिणामों की जगह निराशाओं ने ले ली, लेकिन अंत में एक मजबूत फिनिश ने पूरे अभियान का रंग-रूप बदल दिया। इस बार भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत व 37 कांस्य सहित कुल 85 पदक अपने नाम किए।

The post एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button