छत्तीसगढ़

कुकदूर पुलिस की पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 5 मवेशी सहित पिकअप वाहन जब्त

*कुकदूर पुलिस की पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 5 मवेशी सहित पिकअप वाहन जब्त।*

*आरोपियों के विरुद्ध थाना कुकदुर में पशु कृषक परिरक्षण अधिनियम एवं एम.व्ही. एक्ट की धाराओं के तहत की गई कार्रवाई।*

*05 भैंस और 01 पिकअप वाहन कुल कीमत 10 लाख की संपत्ति पुलिस ने किया जब्त।*

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, विशेषकर अवैध गांजा, अवैध मादक पदार्थ, शराब आदि, पशु तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुखबिर तंत्र को मजबूत कर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष मिश्रा के दिशा-निर्देश पर कुकदूर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पशु तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम अमलीटोला (बदना), कारीढाप रोड, कुकदूर क्षेत्र में मवेशियों को पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक बिना चारा-पानी के कत्लखाने ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वाहन को रोककर जांच की। जांच के दौरान पिकअप वाहन में 5 नग भैंस पाए गए, जिन्हें बिना वैध दस्तावेज व उचित चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक परिवहन किया जा रहा था।

मामले में जोहन सिंह मरावी (35 वर्ष), निवासी कारीढाप, थाना कुकदूर; हीरापन्ना बघेल (38 वर्ष), निवासी परसाकांपा, थाना लालपुर, जिला मुंगेली; एवं दुबेन्द्र धृतलहरे (30 वर्ष), निवासी देवरी, थाना मुंगेली, जिला मुंगेली के विरुद्ध थाना कुकदूर में अपराध क्रमांक 52/2026, धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ पशु कृषक परिरक्षण अधिनियम, 2004 एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस द्वारा कार्रवाई में 5 नग भैंस, कीमत 1,00,000/- रुपये तथा एक महेन्द्र बोलेरो पिकअप वाहन, कीमत 9,00,000/रुपये, कुल 10,00,000 (दस लाख रुपये) की संपत्ति जब्त की गई है।

*कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम* उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक गोविंद चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक मनोज तिवारी, प्रधान आरक्षक संजू झारिया, आरक्षक दुजराम सिंद्राम, आरक्षक कृष्ण कुमार धुर्वे, आरक्षक पंचम बघेल, आरक्षक सुनील नायक एवं आरक्षक जगदीश मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पूर्णतः अंकुश लगाने यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button