छत्तीसगढ़

आत्मसमर्पित 13 नक्सलियों को आवास/भूखंड के एवज में 26 लाख रुपये मुआवजा राशि

आत्मसमर्पित 13 नक्सलियों को आवास/भूखंड के एवज में 26 लाख रुपये मुआवजा राशि
 नारायणपुर 2026// हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास की दिशा में शासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 05 लाख या उससे अधिक के इनामी नक्सलियों को आवास/भूखंड के एवज में मुआवजा राशि प्रदान की जा रही है। जानकारी के अनुसार 13 आत्मसमर्पित नक्सलियों को 18 अगस्त 2026 को प्रति हितग्राही 2 लाख रुपये की दर से कुल 26 लाख रुपये की मुआवजा राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि संबंधित हितग्राहियों के पुनर्वास और बेहतर जीवन की दिशा में आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
सूची में नारायणपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के आत्मसमर्पित नक्सली भी शामिल हैं। इनमें सुदेरेन, मनकुंज कुंजाम, दशरी ध्रुव, सुकली कोर्राम, मनोज और वनिला सहित अन्य आत्मसमर्पित नक्सलियों के नाम दर्ज हैं। इसके अलावा बीजापुर, कांकेर और अन्य क्षेत्रों से जुड़े आत्मसमर्पित नक्सलियों को भी योजना का लाभ दिया गया है। शासन की पुनर्वास नीति का उद्देश्य हिंसा का रास्ता छोड़ने वाले लोगों को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर उपलब्ध कराना है। आर्थिक सहायता के साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा स्थायी आजीविका और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
नारायणपुर जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आत्मसमर्पण और पुनर्वास की प्रक्रिया शांति एवं विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। आत्मसमर्पित लोगों को मिल रही सहायता से उन्हें नया जीवन शुरू करने और अपने परिवार के साथ सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल रहा है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button