छत्तीसगढ़

आपदा प्रबंधन के तहत् बाढ़ से बचाव के लिए किया गया मॉक ड्रिल बाढ़ से बचाव के लिए नगर सेना मुस्तैद

आपदा प्रबंधन के तहत् बाढ़ से बचाव के लिए किया गया मॉक ड्रिल
बाढ़ से बचाव के लिए नगर सेना मुस्तैद
अपात स्थिति से निपटने बचाव सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था
अगस्त 2026// कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार राजस्व, पुलिस, वन, नगर सेना, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, जनपद पंचायत सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में जिला मुख्यालय के समीप स्थित बिंजली डेम में आपदा प्रबंधन के तहत् बाढ़ से बचाव के लिए नगर सेना के जवानों द्वारा मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान बाढ़ की स्थिति मे लोगों को सुरक्षित बचाने और उनके प्रथम चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल किया गया। राजस्व एवं नगर सेना के जवान विशेष रूप से उपस्थित थे। जिला नगर सेनानी मनोहर लाल चौहान ने बताया कि मानसून के दौरान बाढ़ की स्थिति में नगर सेना बचाव के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। आपदा प्रबंधन के तहत् इसके लिए व्यवस्था की गई है। उन्होने बताया कि बाढ़ की स्थिति मे आवश्यकता पड़ने पर कैम्प की व्यवस्था की जाएगी। बाढ़ बचाव के लिए एक एल्युमिनियम बोट है, जिसमें एक साथ 10 से 12 लोगों को रेस्क्यू किया जा सकता है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बिरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, डिप्टी कलेक्टर सौरभ दीवान, खाद्य अधिकारी अल्लाहउद्दीन खान के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button