*निवर्तमान कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से की आत्मीय मुलाकात, भगवान बूढ़ामहादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना*
नवपदस्थ स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व निवर्तमान कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य एवं आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया।इसके पश्चात श्री वर्मा ने भगवान बूढ़ामहादेव मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा जिले की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। उन्होंने भगवान बूढ़ामहादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।





