* *
*अवैध शराब बिक्री पर बोडला पुलिस की सख्त कार्रवाई।*
*5,760 एम.एल. अवैध शराब एवं बिक्री रकम सहित आरोपी गिरफ्तार।*
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला श्री अखिलेश कौशिक के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री रूपक शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना बोडला पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना बोडला पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक-19.08.2026 को थाना बोडला पुलिस को अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए बोडला-सारंगपुर रोड, सूरज राइस मिल के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रखी गई।
कार्रवाई के दौरान आरोपी धनेश पिता बजरहा पटेल, उम्र 35 वर्ष, निवासी भलपहरी, थाना पांडातराई को अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 5,760 एम.एल. शराब, जिसकी कीमत 2,560/- रूपये एवं शराब बिक्री की रकम 200/- रुपये, कुल 2,760/- रुपये का मसरुका गवाहों के समक्ष बरामद कर जब्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना बोडला में अपराध क्रमांक 104/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री रूपक शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से प्रउनि. श्री सत्या नेताम, प्रउनि. सेकुन्दा खलखो, एवं थाना बोडला पुलिस टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।





