छत्तीसगढ़

भोरमदेव मंदिर में निकासी द्वार से जबरन प्रवेश के प्रयास के कारण बनी अव्यवस्था, पुलिस ने संभाली स्थिति।

तथ्यात्मक जानकारी

*भोरमदेव मंदिर में निकासी द्वार से जबरन प्रवेश के प्रयास के कारण बनी अव्यवस्था, पुलिस ने संभाली स्थिति।*

कल शाम से सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है जिसमे श्रद्धालुओं को मंदिर गेट से वापस निकाला जा रहा है उसके संबंध में सभी को यह जानकारी देना चाहेंगे कि प्रसारित किया जा रहा वीडियो भोरमदेव मंदिर के निकासी द्वार का है। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुगम एवं सुरक्षित आवाजाही के लिए एक पुरुष प्रवेश द्वार, एक महिला प्रवेश द्वार तथा एक अलग निकासी द्वार निर्धारित है।

सोमवार को बड़ी संख्या में कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की मौजूदगी के दौरान कुछ कांवड़िए मंदिर से बाहर निकलने के लिए निर्धारित निकासी द्वार से ही जबरन अंदर प्रवेश कर गर्भगृह की ओर जाने का प्रयास करने लगे। इससे मंदिर के अंदर पहले से मौजूद श्रद्धालुओं पर भीड़ का दबाव बढ़ गया और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका बन गई थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी एवं जवानों द्वारा तत्काल हस्तक्षेप कर जो अंदर घुसने वाले कावड़ियों को मना किया गया लेकिन कोई भी समझने को राजी नहीं था उल्टा अमर्यादित भाषा का भी इस्तेमाल किया जा रहा था ।बार बार समझाइस के बाद न मानने पर उनिकासी द्वार से प्रवेश करने वाली भीड़ को नियंत्रित किया गया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं मंदिर की व्यवस्था को बनाए रखा गया।

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को संपूर्ण संदर्भ के बिना प्रस्तुत कर भ्रमित न किया जाए। पुलिस द्वारा उठाए गए सभी कदमों का उद्देश्य किसी श्रद्धालु को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि भीड़ को नियंत्रित कर भगदड़ जैसी संभावित अप्रिय घटना को रोकना एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

*श्रद्धालुओं से अपील*
कबीरधाम पुलिस सभी श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों से अपील करती है कि मंदिर में निर्धारित प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था का पालन करें, निकासी द्वार से प्रवेश का प्रयास न करें तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा दिए जा रहे निर्देशों में सहयोग करें। संयम एवं अनुशासन बनाए रखने से सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन सुनिश्चित किया जा सकता है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button