*
*जुआ फड़ पर सिटी कोतवाली पुलिस की दबिश, 07 जुआरी गिरफ्तार।*
*जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत की गई कार्रवाई।*
*नगद रकम एवं 05 वाहनों सहित कुल 1,60,000/- रुपये की मशरूका जब्त।*
कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला के दिशा-निर्देश में सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम छिरहा में जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्री लालजी सिन्हा के नेतृत्व में सिटी कोतवाली पुलिस टीम को दिनांक 12.08.2026 को ग्राम छिरहा के सामने जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई, जहां 07 व्यक्ति जुआ खेलते पाए गए। पुलिस टीम ने मौके से सभी आरोपियों को पकड़कर जुआ फड़ एवं आरोपियों के पास से 2,250/- रुपये नगद तथा 05 मोटरसाइकिलें जब्त कीं।
नगद रकम एवं जब्त किए गए 05 वाहनों की कुल कीमत 1,60,000/-रुपये है।
आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
*गिरफ्तार आरोपी*- 1. पंचू पटेल, उम्र 70 वर्ष, निवासी छिरहा, 2. कन्हैया पटेल, उम्र 60 वर्ष, निवासी छिरहा, 3. मोहित सतनामी, उम्र 31 वर्ष, निवासी छिरहा, 4. गोकरण पटेल, उम्र 41 वर्ष, निवासी छिरहा, 5. पीताम्बर पटेल, उम्र 40 वर्ष, निवासी छिरहा, 6. बद्री यादव, उम्र 39 वर्ष, निवासी छिरहा, 7. चन्दकुमार नांरंग, उम्र 50 वर्ष, निवासी छिरहा।
*जब्ती विवरण*
– नगद राशि – 2,250/- रुपये
– 05 मोटरसाइकिलें
– नगद राशि एवं वाहनों सहित कुल जब्ती कीमत – 1,60,000/-रुपये।
– बावन पत्ती तास।
कबीरधाम पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जुआ-सट्टा अथवा किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।





