*शासकीय आईटीआई पिपरिया का संचालन अब वार्ड क्रमांक-15 स्थित सीएमओ आवास भवन से*
*सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए चौथे एवं पांचवें चरण की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों में होगी संपन्न*
कवर्धा, जुलाई 2026। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) पिपरिया का संचालन शैक्षणिक सत्र 2026-27 से वार्ड क्रमांक-15, पानी टंकी के पास स्थित सीएमओ आवास भवन, पिपरिया में किया जाएगा। संस्था प्रमुख ने बताया कि आईटीआई पिपरिया में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए चौथे एवं पांचवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया 31 जुलाई 2026 से 2 अगस्त 2026 तक तथा पांचवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया 6 अगस्त 2026 से 8 अगस्त 2026 तक संचालित होगी।
प्रवेश के लिए पंजीयन करा चुके अभ्यर्थी cgiti.admission.nic.in वेबसाइट पर जाकर सीट आवंटन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा निर्धारित तिथियों में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पिपरिया पहुंचकर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं। संस्था प्रमुख ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा का पालन करते हुए प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।





