छत्तीसगढ़

शासकीय आईटीआई कवर्धा में आठ व्यवसायों की रिक्त सीटों पर प्रवेश का अवसर

*शासकीय आईटीआई कवर्धा में आठ व्यवसायों की रिक्त सीटों पर प्रवेश का अवसर*

*31 जुलाई से 2 अगस्त तक मेरिट सूची के आधार पर होगा प्रवेश, तीन नए व्यवसाय भी हुए प्रारंभ*

कवर्धा,  जुलाई 2026। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कवर्धा (तारो) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न व्यवसायों की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मेरिट सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक किया जाएगा।

संस्थान के प्राचार्य ने बताया कि इस वर्ष आईटीआई में ड्रोन टेक्निशियन (छ. माही), असिस्टेंट टेक्निशियन ड्राई वॉल एंड फाल्स सीलिंग (छ. माही) तथा मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग (एकवर्षीय) जैसे तीन नए व्यवसाय प्रारंभ किए गए हैं। इसके साथ ही संस्थान में अब कुल आठ व्यवसायों का संचालन किया जा रहा है। संचालित व्यवसायों में कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA), डीजल मैकेनिक, वेल्डर (फैब्रिकेशन एंड फिटिंग), फिटर, विद्युतकार (इलेक्ट्रीशियन), ड्रोन टेक्निशियन, असिस्टेंट टेक्निशियन ड्राई वॉल एंड फाल्स सीलिंग तथा मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग शामिल हैं।

प्रवेश प्रक्रिया मेरिट सूची के आधार पर 31 जुलाई, 1 अगस्त एवं 2 अगस्त 2026 (शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार) को संपन्न होगी। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई, कवर्धा (ग्राम तारो) में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं। साथ ही प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए 9972974779 एवं 8103022953 (प्रवेश प्रभारी) पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button