छत्तीसगढ़

दीदी के गोठ मासिक रेडियो प्रसारण कार्यक्रम के प्रथम वर्षगांठ पर जिला पंचायत में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

*दीदी के गोठ मासिक रेडियो प्रसारण कार्यक्रम के प्रथम वर्षगांठ पर जिला पंचायत में हुआ कार्यक्रम का आयोजन*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने वर्चुअल रूप से किया संबोधित*

कवर्धा, जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के महत्वपूर्ण जन जागरूकता कार्यक्रम दीदी के गोठ के मासिक रेडियो प्रसारण के प्रथम वर्षगांठ पर जिला पंचायत कबीरधाम के सभा कक्ष भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिले की लखपति दीदी श्रीमती दुर्गा नट एवं श्रीमती रुक्मणी जायसवाल सहित समूह की अन्य दीदियों को वर्चुअल रूप से संबोधित किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि नारी शक्ति को समर्पित दीदी के गोठ सभी के लिए उपयोगी है। रानी मिस्त्री, डीलर दीदी जैसे कार्यांे से महिलाओं ने अपनी नई पहचान बनाई है। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण विकास के लिए और कार्य किया जाएगा जिससे ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार मिलेगा। समूह के द्वारा महिलाएं आगे बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी सहित जिला पंचायत के सदस्य श्रीमती पूर्णिमा मनीराम साहू, श्रीमती सुमित्रा पटेल, श्री वीरेंद्र साहू, श्री लोकचंद साहू,श्री नितेश अग्रवाल, श्री विजय पटेल, श्री खिलेश्वर साहू सहित जिला पंचायत के सभी अधिकारी कर्मचारी एवं बिहान योजना से जुड़ी महिला स्व सहायता समूह की दीदीयां बड़ी संख्या में उपस्थित थी।
उल्लेखनीय है कि दीदी के गोठ रेडियो प्रसारण का शुभारंभ गत वर्ष किया गया था। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के माध्यम से प्रदेशभर की स्व-सहायता समूहों की दीदियों तक सरकार की योजनाओं,आजीविका के अवसरों तथा प्रेरणादायक सफलता की कहानियों को पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है।दीदी के गोठ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को योजना की जानकारी प्रदान करना, महिला समूह के प्रेरणादायक अनुभव को आपस मे साझा करते हुए आत्मविश्वास प्रदान करना है।ताकि वे आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बन सकें। इसके माध्यम से लखपति दीदी, कृषि सखी, बैंक सखी, पशु सखी, ड्रोन दीदी तथा अन्य सफल महिला उद्यमियों के अनुभव साझा किए जाते हैं, जिससे अन्य दीदियाँ भी प्रेरित होकर स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ रही है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दीदी के गोठ प्रसारण से ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।इस कार्यक्रम से महिलाओं को नए व्यवसाय की जानकारी प्राप्त होती है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और आजीविका के नए अवसर देने का यह नवाचार सराहनीय पहल है।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा की दीदी के गोठ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं,बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं की आवाज, उनके अनुभवों और सपनों का मंच है। यह कार्यक्रम शासन और समुदाय के बीच संवाद को मजबूत बनाता है तथा प्रत्येक दीदी को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करता है। कबीरधाम जिले के वनांचल गांव की डीलर दीदी एवं अन्य समूह की महिलाओं द्वारा भी अपने सफल व्यवसाय के विषय में प्रदेश के अन्य समूहां को जानकारी दी हैं जो दुसरो में उत्साह एवं उमंग का संचार करता है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक माह के दूसरे गुरुवार को इसका प्रसारण किया जाता है।नियमित रूप से सभी दीदियों को कार्यक्रम सुनने से प्रेरणा मिलती है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों की जानकारियां अधिक से अधिक समूहों तक जाती है और गाँव की प्रत्येक दीदी को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में इस रेडियों कार्यक्रम का बहुत योगदान है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री कैलाश चंद्रवंशी ने कहा कि जिले की महिला समूहों द्वारा एक से बढ़कर एक अलग-अलग आजीविका की गतिविधियों का संचालन कर रही है। यही कारण है कि वह लखपति दीदी का दर्जा प्राप्त कर रही है। हम सब का प्रयास होना चाहिए कि और नए-नए व्यावसायिक गतिविधियों से ग्रामीण महिलाओं को जोड़ते हुए उन्हें आजीविका के साधन प्रदान करे और उनकी व्यवसायिक गतिविधियां प्रदेश के लिए प्रेरणा का स्रोत बने। दीदी के गोठ कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य श्री वीरेंद्र साहू, श्रीमती पूर्णिमा मनीराम साहू, श्रीमती सुमित्रा विजय पटेल सहित अन्य सदस्यों के साथ महिला समुह द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button