देश दुनिया

प्रयागराज की छात्रा ने 14 मिनट 30 सेकेंड का रिकॉर्ड बनाया, NEET की तैयारी भी करती

प्रयागराज की 14 वर्षीय तैराक शताक्षी प्रजापति ने यमुना नदी पार कर नया रिकॉर्ड बनाया है। महेवा घाट पर उन्होंने कोच मोनू निशाद के मार्गदर्शन में 14 मिनट 30 सेकेंड में नदी पार की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।नैनी की मायापुरी कॉलोनी निवासी शताक्षी प्रजापति सेम स्टार ग्लोबल स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा हैं। पढ़ाई के साथ वह मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी भी कर रही हैं। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद उन्होंने खेल और शिक्षा के बीच संतुलन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की है।

शताक्षी पिछले काफी समय से महेवा घाट पर कोच मोनू निशाद की देखरेख में नियमित तैराकी का अभ्यास कर रही हैं। लगातार प्रशिक्षण और अनुशासित दिनचर्या का परिणाम रहा कि उन्होंने यमुना जैसी चुनौतीपूर्ण नदी को महज 14 मिनट 30 सेकेंड में पार कर नया रिकॉर्ड बना दिया।

शताक्षी के पिता सुरेंद्र नाथ प्रजापति इलाहाबाद हाईकोर्ट में निजी सचिव हैं, जबकि उनकी मां नूतन प्रजापति समाजसेवा से जुड़ी हैं और जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा देती हैं। बेटी की सफलता पर परिवार ने खुशी जताई है।

रिकॉर्ड बनने की जानकारी मिलते ही मायापुरी कॉलोनी और आसपास के लोगों ने शताक्षी को बधाई दी। रिश्तेदारों, मित्रों और पड़ोसियों ने इसे प्रयागराज के लिए गर्व का क्षण बताया।

कोच मोनू निशाद ने कहा कि शताक्षी शुरू से ही मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी रही हैं। यदि उन्हें लगातार अभ्यास और बेहतर अवसर मिलते रहे तो वह राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं। उनकी उपलब्धि पढ़ाई के साथ खेल में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button