Blog

महिला मोर्चा का बूथ स्तर तक डिजिटल सशक्तिकरण अभियान प्रारंभ : रत्नावली कौशल

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भाजपा डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम की कार्यशाला संपन्न,हर बूथ सखी बनेगी डिजिटल सखी
मुंगेली/ भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम’ की जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुई।कार्यक्रम का उद्देश्य महिला कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक ढांचे और केंद्र-राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को डिजिटल माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है।

portal add

कार्यक्रम में जिला प्रभारी गीतांजलि पटनायक एवं जिला सहप्रभारी रत्नावली कौशल की विशेष रूप से उपस्थिति रही।
अपने संबोधन में जिला सह-प्रभारी एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी का स्पष्ट निर्देश है कि इस अभियान को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रत्येक मंडल,शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक पहुंचाया जाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘डिजिटल इंडिया’ के स्वप्न को साकार करने के लिए महिला मोर्चा की हर बहन को तकनीकी रूप से दक्ष होना आवश्यक है। जब हमारी बूथ सखी डिजिटल होगी,तभी सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी रूप से पहुंचेंगी।

कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रशिक्षण आने वाले 2026 के नगरीय निकाय चुनाव एवं अन्य चुनावों में भाजपा की जीत की मजबूत नींव रखेगा।कार्यशाला में सभी पदाधिकारियों को भाजपा के आधिकारिक सरल ऐप के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान वीडियो लेक्चर, ई-सामग्री और लाइव डेमो के माध्यम से जानकारी दी गई। पाठ्यक्रम पूर्ण करने के उपरांत ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें सफल कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने सामूहिक संकल्प लिया कि वे अपने-अपने मंडल में जाकर हर बूथ सखी को डिजिटल सखी बनाने का अभियान तीव्र गति से चलाएंगी। संभाग, जिला एवं विधानसभा स्तर पर नियुक्त महिला प्रभारियों के माध्यम से यह प्रशिक्षण आगे बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा। प्रमुख रूप से कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष वैजयंती लहरे,जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ठाकुर, महामंत्री रागिनी केसरवानी, शिवानी साहू, गणेशी चौहान,ज्योति श्रीवास, विमला कुर्रे,सरिता बंजारे, सुकृता कोसले,रामशिला साहू, पुष्पा साहू,नंदिनी साहू,सविता गढ़तिया, हेमंती भारती,सरिता जांगड़े सहित जिले के सभी मंडलों की महिला मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित थी।

The post महिला मोर्चा का बूथ स्तर तक डिजिटल सशक्तिकरण अभियान प्रारंभ : रत्नावली कौशल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button