Blog

मेघगंगा ग्रुप के चेयरमैन व समाजसेवी मनीष पारख को डॉक्टरेट की उपाधी

दुर्ग।  मेघगंगा ग्रुप के चेयरमैन व समाजसेवी मनीष पारख को डॉक्टरेट की उपाधी दी गई है। उन्हें यह उपाधी उनकी निरंतर समाज सेवा से जुड़े कार्य को देखते हुए दी गई है। उन्हें यह सम्मान भारत सरकार के केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले के हाथों मिला। डॉक्टरेट की उपाधी मिलने के बाद मनीष पारख इसके लिए आभार व्यक्त किया।

portal add

मनीष पारख दुर्ग जिले के सफल उद्यमी के रूप में आज एक जाना माना नाम है। सामाजिक सरोकार, सेवा, और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। मनीष पारख व्यापरिक कार्यों के बीच सामाजिक सरोकार से जुड़े। अपने पिताजी के दी हुई शिक्षा और उनके दिखाए रास्ते और सामाजिक जुड़ाव से प्रभावित मनीष पारख ने समाज के लिए कुछ करने का प्रयास किया। शिक्षा , स्वास्थ्य , साइबर जागरूकता  आदि विषयों पर उन्होंने जिम्मेदारी उठाई।

मनीष पारख से जुड़े उद्यम और सामाजिक कार्य

  • लाइफकेयर डायग्नोस्टिक्स (NABL मान्यता )के माध्यम से निशुल्क चिकित्सा शिविर।
  • फ़्री एम्बुलेंस सेवा का लगातार 7 वर्षों से संचालन।
  • रूटीन स्वास्थ्य जाँच को बढ़ावा देने हेल्थ कार्ड की शुरुआत।
  • स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने विशेष डिग्री प्रोग्राम की शुरुआत।
  • मोर शहर मोर जिम्मेदारी के अंतर्गत शहर के चौक चौराहो का सौन्दरीकरण एवं निर्माण कार्य।
  • पुलिस विभाग के द्वारा व्यवस्था बनाए रखने ट्रैफ़िक बेरीगेट का डिस्ट्रीब्यूशन।
  • महावीर स्कूल के अध्यक्ष के रूप में स्कूल के जीर्णोधार एवं बच्चों के लिए पढ़ायी में सहयोग एवं क्वालिटी एजुकेशन के लिए अग्रसर रहे।
  • साइबर प्रहरी – साइबर क्राइम के विरुद्ध दुर्ग रेंज स्तरीय जागरूकता अभियान में दुर्ग पुलिस के साथ मिलकर रेंज आई राम गोपाल गर्ग के साथ मिलकर हिस्सेदारी ली।

The post मेघगंगा ग्रुप के चेयरमैन व समाजसेवी मनीष पारख को डॉक्टरेट की उपाधी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button