Blog

Bhilai : हारी बाजी जीतने की खुशी में फुटबॉल कोच को आया हार्ट अटैक, मैदान में मौत

भिलाई। शुक्रवार को रिसाली में आयोजित फुटबाल स्पर्धा के दौरान दर्दनाक घटना घटी। यहां मैच में दौरान हारी बाजी जीतने के बाद फुटबॉल कोच इतना ज्यादा खुश हुआ कि उसे हार्ट अटैक आ गया। इसके कारण उसकी मैदान में ही मौत हो गई। मृतक की टीम यहां सेमीफाइनल मैच में 3-0 से पिछड़ने के बाद 4-3 से जीत दर्ज की इसकी खुशी में कोच को हार्ट अटैक आ गया।

मिली जानकारी के अनुसार जीई रोड बजरंग पारा भिलाई-3 निवासी सुरेश राउत फुटबाल खिलाड़ी होने के साथ ही फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। वर्तमान में वे भिलाई-3 न्यू मशाल क्लब फुटबाल टीम (जूनियर) के कोच के रूप में बच्चों को प्रशिक्षण देते थे। वे शुक्रवार को रिसाली के दशहरा मैदान के पास स्थित फुटबाल ग्राउंड में अपनी टीम को लेकर पहुंचे थे। यहां पर फुटबाल स्पर्धा में जूनियर वर्ग की टीम का सेमीफाइनल मैच था।

office boy girl

मैच के दौरान प्रतिद्वंद्वी टीम ने तीन गोल दागकर 3-0 की बढ़त हासिल करली। इसके बाद न्यू मशाल क्लब की टीम ने तीन गोल दागे। इसके बाद न्यू मशाल क्लब के खिलाड़ियों ने एक और गोल दागते हुए स्पर्धा जीत लिया। इसके बाद मैदान पर टीम के खिलाड़ियों के साथ कोच सुरेश राउत का उत्साह व जोश देखते ही बन रहा था। बताया जाता है कि कुछ देर बाद ही मैदान के बाहर खिलाड़ी व कोच बैठकर नाश्ता करने लगे। इस दौरान कोच सुरेश की तबीयत बिगड़ गई। वह कुर्सी से नीचे गिर पड़े जिन्हें वहां मौजूद लोगों ने उठाया और स्थिति को देखते हुए पास के ही अस्पताल में पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।  वहां से उनके शव को सुपेला सरकारी अस्पताल के मरच्यूरी में लाया गया। इस घटना के बाद फुटबाल खिलाड़ियों में शोक की स्थिति है।

book now

The post Bhilai : हारी बाजी जीतने की खुशी में फुटबॉल कोच को आया हार्ट अटैक, मैदान में मौत appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button