Blog

भिलाई के वरिष्ट पत्रकार टी सूर्याराव का रेलवे प्रशासन ने किया सम्मान, सजगता से टला था रेल हादसा

भिलाई। जनहित और रेल सुरक्षा के प्रति दिखाई गई सजगता के लिए रेलवे प्रशासन रायपुर द्वारा भिलाई के वरिष्ट पत्रकार टी सूर्याराव को सम्मानित किया गया। टी सूर्याराव ने पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर दिखे फॉल्ट की सूचना रेलवे प्रशासन को दी और इनकी इसी सूचना के आधार पर रेलवे की मेंटेनेंस की टीम ने फॉल्ट को सुधारा जिससे संभवित रेल हादसा टला।

दरअसल यह घटन 22 मई की है। भिलाई के वरिष्ट पत्रकार टी सूर्याराव को पावर हाउस रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर फिश प्लेट के बोल्ट निकले हुए दिखाई दिए। यह स्थिति अत्यंत गंभीर थी और समय रहते सुधार नहीं होने पर किसी बड़ी रेल दुर्घटना का कारण बन सकती थी। मामले की गंभीरता को समझते हुए भिलाई सूर्याराव द्वारा इसकी सूचना तत्काल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रायपुर रेल मंडल (सीनियर डीसीएम) अवधेश कुमार त्रिवेदी को दी गई।

सूचना मिलते ही सीनियर डीसीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्लेटफॉर्म नंबर-2 से गुजरने वाली ट्रेनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाने के निर्देश दिए। रेलवे के तकनीकी दल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ट्रैक की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्य पूरा किया। सुरक्षा मानकों की पुष्टि होने के बाद ही ट्रेनों का संचालन पुनः शुरू किया गया।

सीनियर डीसीएम ने बताया कि यदि समय पर सूचना नहीं मिलती तो एक बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। उन्होंने इस महत्वपूर्ण जानकारी से रायपुर रेल मंडल के डीआरएम दयानंद को भी अवगत कराया। इसके बाद सूचना देने वाले वरिष्ट पत्रकार टी सूर्याराव को सजगता दिखाने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रेलवे वाणिज्यिक विभाग के निरीक्षक बाबूराव टाटा, कलिंगा समाज रायपुर के अध्यक्ष जगदीश्वर राव तथा विष्णु केमिकल भिलाई के वाइस प्रेसिडेंट एमवी राव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

The post भिलाई के वरिष्ट पत्रकार टी सूर्याराव का रेलवे प्रशासन ने किया सम्मान, सजगता से टला था रेल हादसा appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button