देश दुनिया

केंद्र ने असम और नागालैंड सरकार के साथ कच्चे तेल तथा प्राकृतिक गैस की खोज और उत्पादन के लिए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर के दो राज्यों असम और नागालैंड में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की खोज और उत्पादन के लिए इन दोनों राज्यों की सरकारों के साथ एक ऐतिहासिक त्रिपक्षीय सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो की उपस्थिति में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर श्री शाह ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है। इससे देश में तेल और प्राकृतिक गैस की खोज की संभावनाएं और बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि इस सहमति पत्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समृद्ध और विकसित पूर्वोत्तर के सपने को साकार करने में एक बड़ी बाधा को दूर कर दिया है।
श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सत्ता संभालने के बाद से ही पूर्वोत्तर को अपनी प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर रखा है। उन्‍होंने सहमति पत्र को सहकारी संघवाद का एक बेहतरीन उदाहरण बताते हुए कहा कि यह दोनों पूर्वोत्तर राज्यों के आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण पैदा हुए वैश्विक ऊर्जा संकट का जिक्र करते हुए, श्री शाह ने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा किसी भी देश के विकास की कुंजी है और यह पहल भविष्य में भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगी।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button