Blog

सीसीपीएल के दूसरे दिन डबल हैडर : रायगढ़ लॉयंस और बिलासपुर बुल्स मचाया धमाल

बिलासपुर के आयुष पाण्डेय ने खेली 62 गेंदों में 147 रन की पारी, वरूण की हैट्रिक

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) के दूसरे दिन गुरूवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर में डबल हैडर का रोमांच देखने को मिला। यहां दिन में पहला मैच सरगुजा टायगर्स तथा रायगढ लायंस के बीच हुआ। जिसमें रायगढ़ लॉयंस ने सरगुजा टायगर्स को आसानी से हरा दिया। वहीं रात को बस्तर बायसंस तथा बिलासपुर बुल्स के बीच रोमांचक मैच हुअ जिसमें बिलासपुर बुल्स की टीम ने बस्तर को 22 रनों से हरा दिया। बिलासपुर की ओर से आयुष पाण्डेय ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों पर 147 रनों की पारी खेली। बिलासपुर के गेंदबाज वरूण ने लगातार चार गेंदों में चार विकेट चटकाए।

पहले मैच सरगुजा टायगर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। सरगुजा टायगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 188 रनों का विशाल स्कोर बनाया। सरगुजा टायगर्स की ओर से प्रारंभिक बल्लेबाज सानिध्य हुरकत ने 51 गेंदों में 8 चौकों तथा 4 छक्कों की मदद से 91 रनों की शानदार पारी खेलीं। उनके अतिरिक्त हर्ष यादव ने 26 रन तथा आशुतोष सिंह ने 15 रनों का योगदान दिया। रायगढ लायंस की ओर से दिपक यादव तथा राजा कुर्रे ने 2-2 विकेट प्राप्त किये।

189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायगढ लायंस ने 18.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। उनकी शुरुवात अच्छी रही, प्रारंभिक बल्लेबाज संगीत सोनी ने ने 80 रन तथा ऋषभ तिवारी ने 45 रन बनाये। दोनों के मध्य पहले विकेट के लिये 113 रनों की साझेदारी हुयी। उनके अतिरिक्त आलोक साहु ने 29 रन नाबाद तथा नयन चौहान ने 16 रन बनाये। सरगुजा टायगर्स की ओर से धनंजय नायक तथा गगनदीप सिंह ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। रायगढ लायंस ने 6 विकेट से मैच जीत लिया। संगीत सोनी प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

आयुष पांडे का शतक और वरुण के 4 गेदों में लगातार 4 विकेट

गुरूवार को दूसरा मैच बस्तर बायसंस तथा बिलासपुर बुल्स के मध्य खेला गया। बस्तर बायसंस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया। बिलासपुर बुल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 227 रनों का विशाल स्कोर बनाया। बिलासपुर बुल्स की ओर से प्रारंभिक बल्लेबाज तथा कप्तान आयुष पांडे ने शानदार शतक जडते हुये 62 गेंदों में 13 चौकों तथा 11 छक्कों की मदद से 147 रनों की शानदार पारी खेलीं। उनके अतिरिक्त विकल्प तिवारी ने 68 नाबाद रनों का योगदान दिया। दोनो के मध्य तिसरे विकेट के लिये रिकार्ड 195 रनों की साझेदारी हुयी। वही बस्तर बायसंस की ओर से सौरभ मजुमदार ने 3 विकेट प्राप्त किये।

June 26 045

288 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्तर बायसंस 19.5 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी। बस्तर बायसंस की ओर से राहुल प्रधान ने 74 रन तथा विजय यादव ने 46 रन बनाये। उनके अतिरिक्त शशांक चंद्राकर ने 35 रन तथा अनुज तिवारी ने 28 रन बनाये। बिलासपुर बुल्स की ओर से वरुण सिंह भुई ने 5 विकेट प्राप्त किये। उन्होनें 4 गेंदों में लगातार 4 विकेट प्राप्त किये। बिलासपुर बुल्स ने 22 रनों से मैच जीत लिया। वरुण सिंह भुई प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

The post सीसीपीएल के दूसरे दिन डबल हैडर : रायगढ़ लॉयंस और बिलासपुर बुल्स मचाया धमाल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button