Blog

म्यांमा के राष्ट्रपति पांच दिन की भारत यात्रा पर बिहार पहुंचे

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग आज भारत के पांच दिन के दौरे पर बिहार के गया पहुंचे। उन्होंने बोधगया स्थित विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर का दर्शन किया। इस दौरान, राष्ट्रपति ने बकराउर स्थित ऐतिहासिक सुजाता मंदिर में मत्था टेका और बोधगया स्थित बर्मी मठ का भी दौरा किया। उनके साथ वरिष्ठ अधिकारियों और बौद्ध प्रतिनिधियों सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल है।

इसके बाद राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग आज नई दिल्ली पहुंचेंगे। वे आज शाम विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर से मुलाकात करेंगे। म्यांमार के राष्ट्रपति कल म्यांमार-भारत व्यापार मंच में शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रपति मिन सोमवार को दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा करेंगे। इस यात्रा के अंतर्गत, राष्ट्रपति मिन व्यापार और उद्योग जगत से संबंधित वार्ताओं के लिए 2 जून को मुंबई भी जाएंगे।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button