Blog

भारतीय महिला टीम ने लॉर्डस में रचा इतिहास,  270 रनों से जीता एकमात्र टेस्ट

स्पोट्स डेस्क। इंग्लैंड में जहां भारतीय पुरुषों की टीम को टी-20 सीरीज में 4-0 से हार झेलनी पड़ी वहीं भारतीय सीनियर महिला टीम ने हरमनप्रीत की कप्तानी में इतिहास रच दिया है। ऐतिहासिक लॉर्डस क मैदाम में खेले गए एक मात्र टेस्ट में भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 270 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड की दूसरी पारी चौथे दिन 186 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए स्नेह राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके और भारत की जीत में योगदान दिया।

portal add

मैच के पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए थे। स्मृति ने पहली पारी में भी 83 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 170 रन पर सिमट गई। क्रांति गौड़ ने 5 विकेट झटके। सयाली सतघारे और स्नेह राणा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा को एक सफलता मिली। एमी जोन्स ने 52 और कप्तान नेट सिवर-ब्रंट ने 44 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज टिक नहीं सके।

115 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी खेलने उतरी भारतीय टीम ने दूसरी पारी में भारत ने 341/7 पर घोषित कर इंग्लैंड को 457 रन का टारगेट दिया। दूसरी पारी में यस्तिका भाटिया ने 113 रन की पारी खेली। वहीं स्मृति मंधाना ने 70 रन बनाए। ऋचा घोष ने भी नाबाद 50 रन बनाकर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई।  341/7 तक पहुंचाया। इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने 5 विकेट लिए। भारत ने इंग्लैंड को 457 रनों का लक्ष्य दिया।

457 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टैमी ब्यूमोंट, माया बुशियर, हीदर नाइट और कप्तान नेट-ब्रंट जल्दी आउट हो गईं। एमी जोन्स ने 54 और सोफी एक्लेस्टोन ने 50 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड ज्यादा देर टिक नहीं सका। स्नेह राणा ने 4 विकेट लिए। सयाली सतघारे, क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। इंग्लैंड की पूरी टीम 186 रन पर सिमट गई और भारत ने मुकाबला 270 रन से जीत लिया।

The post भारतीय महिला टीम ने लॉर्डस में रचा इतिहास,  270 रनों से जीता एकमात्र टेस्ट appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button