Blog

दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़े अंतरराज्यीय चोर, सोना खरीदने वाला ज्वेलर्स भी गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर व चोरी का सोना खरीदने वाले ज्वेलरी संचालक को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने लगभग 400 ग्राम सोना कीमती 60 लाख रुपए और नगदी 3 लाख 50 हजार रुपए बरामद किया है। आरोपियों को मेरठ उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। दुर्ग भिलाई सहित नवा रायपुर एवं बिलासपुर में हुई चोरियों का खुलासा पुलिस ने किया है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

नेहरू नगर एवं दुर्ग दिन में हो रही चोरियों को दुर्ग पुलिस द्वारा चैलेंज के रूप में स्वीकार किया गया। प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पता साजी एवं विवेचना के दौरान तकनीकी विशलेषण एवं घटना स्थल के आस-पास लगे सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज खगाले गये पुष्ट सुराग मिलने पर थाना सुपेला एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम मेरठ एवं दिल्ली रवाना की गई। मेरठ में आरोपी हासीम खान मेरठ सिटी को लेकर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर बिलासपुर से एक्टीवा सीजी 10 एके 4136 को खरीदकर दुर्ग, भिलाई में रैकी कर दिन में सुने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वरदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपीगण घटना के पूर्व कुछ दिनो से मोदहापारा रायपुर में किराये का मकान लेकर रहते थे एवं वहां से दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, नया रायपुर इत्यादि शहर में दिन में फेरी वाला बनकर कपड़ा, गलिचा बेचकर के बहाने रेकी कर गेंट के बाहर ताला लगे सुने मकान को चिन्हित कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। घटना के समय एक आरोपी मकान के बाहर रेकी करता था तथा दूसरा मकान के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। चोरी का समान मेरठ के सलीम ज्वेलर्स को बेचना बताया। जेवलरी शाप संचालक सलीम पिता अब्बास खान को माल करीब 400 ग्राम सोना कीमती 60 लाख रुपए एवं नगद 3,50,000 रुपए 63,50,000 रुपए का मशरूका बरामद कर मेरठ में गिरफ्तार किया गया है। अन्य साथियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस पार्टी संभावित स्थानों पर केम्प किये हुये है। आरोपी ने पूछताछ पर तिफरा बिलासपुर, नवा रायपुर, जबलपुर मप्र में भी चोरी के वरदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

The post दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़े अंतरराज्यीय चोर, सोना खरीदने वाला ज्वेलर्स भी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button