Blog

जंगल से भटककर आबादी के बीच पहुंचा सफेद भालू, एक व्यक्ति पर किया हमला, मची अफरा-तफरी

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले के पेंड्रा क्षेत्र जंगल से भटककर एक दुर्लभ सफेद भालू आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। आमाडांड और बसंतपुर गांव में मंगलवार सुबह यह दुर्लभ भालू देखा गया। बताया जा रहा है कि तड़के 5 बजे भालू को गांव के मुख्य चौक और बस स्टैंड के आसपास ग्रामीणों ने सफेद भालू को घूमते देखा। भालू के गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकलने से डरने लगे। इस दौरान आमाडांड क्षेत्र के स्कूल के सामने रहने वाले कैलाश कुमार काशीपुरी पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में उनके बाएं हाथ में गंभीर चोट आई है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भालू ने गांव के कुछ अन्य लोगों को भी दौड़ाया, जिससे ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और डिप्टी रेंजर बंजारा मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह देते हुए स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

दुर्लभ सफेद भालू के गांव में दिखाई देने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग उसे देखने के लिए मौके पर पहुंच गए, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं और बढ़ गईं। वन विभाग की टीम लगातार भालू की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है।

The post जंगल से भटककर आबादी के बीच पहुंचा सफेद भालू, एक व्यक्ति पर किया हमला, मची अफरा-तफरी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button