मध्याह्न भोजन योजना में बच्चों को मेन्यू के बजाए मन मर्जी से भोजन परोसा जाता है। मीनू के अनुसार सोमवार को बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ एक एक अंडा कढ़ी दिया जाना है, लेकिन विद्यालय में दाल-भात और सब्जी से ही काम चलाया गया। देवीपुर मध्य विद्यालय में रसोइया द्वारा बताया गया की अंडा के जगह बच्चों को सुबह स्कूल आनें के समय एक एक केला दिया गया। करीब ग्यारह बजे विद्यालय पहुँचने पर देखा गया की रसोइया के द्वारा बच्चों के मध्यान भोजन में दाल भात सब्जी परोसा जा रहा था। रसोइया सरिता देवी,चिंता देवी से अंडा को लेकर पूछे जानें पर बताया गया की स्कूल में अंडा उपलब्ध नहीं था अंडा की जगह सुबह में बच्चों को एक एक केला दिया गया है। वहीं छठी क्लास की गुड्डी,आठवीं क्लास की श्रीस्टि व चौथी क्लास की सिवानी ने बताई की उन्हें अंडा की जगह एक एक केला खिलाया गया,। ग्रामीणों ने मध्याह्न भोजन योजना में हो रही लापरवाही पर नाराजगी जताई है और शिक्षा विभाग से उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि बच्चे नियमित रूप से पौष्टिक भोजन प्राप्त कर सकें। स्कूल में नामांकित 175 बच्चे हैं सोमवार को लगभग 135 बच्चे उपस्थित थे। इस सबंध में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिन्हा ने बताया की भोजन में अंडा और फल देना है आज बच्चों को केला दिया गया है। इस सम्बन्ध में प्रभारी बीईईओ कंचन कुमारी ने कहा की मध्यान भोजन मेनू के अनुसार संचालित करना चाहिए था।ऐसा नहीं होनें पर संबंधित विद्यालय को स्पष्टीकरण कर कार्रवाई की जायगी।
0 2,500 1 minute read





