Blog

केरलम के सीएम होंगे वीडी सतीशन, कांग्रेस ने किया ऐलान, समर्थकों में जश्न

तिरुअनंतपुरम। केरलम में आखिरकार कांग्रेस ने सीएम के नाम का ऐलान कर दिया। चुनाव नतीजों के 10 दिन बाद कांग्रेस ने वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री बनाया है। सतीशन पारावूर सीट से विधायक चुने गए हैं। पार्टी अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी से चर्चा के बाद तय किया गया कि केरलम CM वीडी सतीशन होंगे। वीडी सतीशन के सीएम घोषित होने के बाद केरलम में समर्थकों के बीच का माहौल है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

बता दें चुनाव नतीजे आने के बाद केरलम के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला का नाम चल रहा था। रिजल्ट के बाद केरलम कांग्रेस लंबे समय से अलग-अलग गुटों में बंटी रही। एक धड़ा सतीशन के समर्थन में था, जिन्हें नई पीढ़ी और आक्रामक विपक्षी चेहरा माना जाता है। दूसरा धड़ा वेणुगोपाल और चेन्निथला के पक्ष में था। वेणुगोपाल को केंद्रीय नेतृत्व के करीबी नेता माना जाता है, जबकि सतीशन का मजबूत जनाधार था। समर्थकों ने वीडी सतीशन के सीएम बनाने के समर्थन में वायनाड में पोस्टर लगाए गए थे। समर्थकों हाईकमान को चेताया है कि केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाया, तो ठीक नहीं होगा। आखिर में सतीशन के नाम पर मुहर लगी। नाम के ऐलान होने का बाद सतीशन ने कहा सभी नेताओं को अपने विश्वास में लेकर काम करूंगा।

The post केरलम के सीएम होंगे वीडी सतीशन, कांग्रेस ने किया ऐलान, समर्थकों में जश्न appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button