छत्तीसगढ़

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने निर्माणाधीन महतारी सदन का किया निरीक्षण

*कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने निर्माणाधीन महतारी सदन का किया निरीक्षण*

*निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के दिए निर्देश*

कवर्धा,  नवंबर 2026। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम चारभाठा में निर्माणाधीन महतारी सदन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि महतारी सदन का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री एवं कार्य की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने तथा निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि महतारी सदन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र साबित होगा। इसके निर्माण से महिलाओं को विभिन्न गतिविधियों एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा। इसलिए संबंधित अधिकारी निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए इसे समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button