Blog

आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम में संबरालू उत्सव में शामिल हुए विधायक देवेन्द्र, माता की पूजा-अर्चना कर ​ लिया आशीर्वाद

आसपास गांव मेंट्टरु , अक्कुपल्ली, मानिकपुर में रहने वाले लोगों से की मुलाकात

भिलाई। आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के तटवर्ती गांव मेट्टूरु में श्री श्री श्री माता कोण्ड महांकाली माता का उत्साव मनाया जा रहा है। माता के संबरालू में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव भी शामिल हुए। एक दिन पहले ही वे अहमदाबाद पुरी एक्सप्रेस से रवाना हुए थे। मंगलवार को पलासा पहुंचने के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और संबरालू में शामिल होकर पूजा अर्चना करते हुए माता का आशीर्वाद लिया।

3 जून 2025 मंगलवार को ग्राम देवी श्री श्री श्री कोडम्मा महाकाली देवी के मंदिर में भव्य पूजा अर्चना का आयोजन किया गया है। इसमें विधायक श्री यादव शामिल हुए। माता की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। माता की पूजा अर्चना कर हाथ जोड़कर उन्होंने सब की सुख शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने आंध्रा समाज के वशिष्ठ व सम्मानित नागरिकों का दिल से आभार जताया और कहाँ की अगर वे उन्हें निमंत्रण नहीं दिए होते तो वे इस पावन पर्व में शामिल नहीं हो पाते। यहाँ आकर देवी माता की पूजा में शामिल होकर ऐसे लगा जिसका बया करने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है।

office boy girl

आप को बता दे कि यहां आसपास अक्कूपल्ली, मेट्‌टूरू सहित कई गांव है। जहां के लोग भिलाई में रहते है। उनका परिवार इन गांवों में बसते है। उन सब से मुलाकात करने पहुंचे। विधायक श्री यादव बारी बारी से सभी से मिले। सब का कुशल क्षेम जाना। बड़ो को प्रणाम कर आशिर्वाद लिए।

book now

सांकृतिक व सभ्यता को जाना
सम्बरालू एक तरह से माता प्रकृति व ग्राम देवता व अन्य अदृश्य व अलौकिक शक्तियों को मानव जीवन को सुख समृद्धि आयु आरोग्य व फसलों की समृद्धि हेतु देवी देवता को प्रत्यक्ष रूप से कृतज्ञता दर्शाना है न जाने ये मान्यता विगत कितने शतकों से चली आ रही है पर‌आज भी उतनी ही श्रद्धा भक्ति व वैभव के साथ मनाया जाता हैं। यह सम्बरालू प्रत्येक 5 वर्षों में एक बार मनाया जाता है। पर मेट्टूरु में‌ अपरिहार्य कारणों से और करोना काल की वजह‌ से 9 वर्षों बाद मनाया जा रहा है ।

समरालू श्रीकाकुलम जिले के मेंट्टूरु गांव में हुआ
आपको बता दे की समरालू कार्यक्रम आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के मेट्टूरू गांव में हर तीन वर्ष में आयोजित किया जाता है, जहां देवी मां की पूजा भव्य रूप से होती है। भिलाई में जब स्टील प्लांट की स्थापना हुई थी, तब आंध्र प्रदेश के पलासा मंडल अंतर्गत श्रीकाकुलम जिले से बड़ी संख्या में लोग यहां नौकरी करने आए थे। इनमें से कुछ लोग सेवा-निवृत्ति के बाद अपने मूल स्थान लौट गए, लेकिन कई परिवार स्थायी रूप से भिलाई में ही बस गए। आंध्र समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने के लिए वे आज भी इस प्रकार के आयोजनों में बड़ी श्रद्धा से भाग लेते हैं।

The post आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम में संबरालू उत्सव में शामिल हुए विधायक देवेन्द्र, माता की पूजा-अर्चना कर ​ लिया आशीर्वाद appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button