Blog

यूनिपोल पर चढ़कर युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित शंकर नगर में बुधवार की सुबह एक युवती ने जमकर बवाल काटा। युवती ने यूनिपोल पर चढ़कर जमकर हंगामा मचाया। काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया। मामला खम्हारडीह थाने क्षेत्र का है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

बताया जाता है कि मानसिक रूप से कमजोर युवती सुबह-सुबह यूनिपोल पर चढ़ गई। लगभग 40 मिनट तक यूनिपोल के होर्डिंग में चढ़ी रही। लोग उसे नीचे उतरने के लिये गुहार लगाते रहे, लेकिन वह उतरने से मना करती रही। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने उसे नीचे उतारा।

होर्डिंग पर चढ़ी युवती को उतारने के लिये करीब 35 फीट ऊपर तक सीढ़ी लगाई गई। इसके अलावा वह नीचे न गिरे, इसके लिये एहतियात के तौर पर एक बड़ी जाली भी बिछाई गई। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था न खराब हो, इसके लिए पुलिस मौके पर तैनात रही।

पुलिस युवती को सुरक्षित तरीके नीचे उतारने के बाद उसे थाने लेकर पहुंची। मामले में उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि उसे क्या परेशानी है? कहीं वह यूनिपोल पर चढ़कर आत्महत्या तो नहीं करना चाहती थी? उसे किसी ने किसी तरह का धोखा तो नहीं दिया है? क्योंकि वह किसी युवक का नाम ले रही थी। हालांकि युवती ने मीडिया से चर्चा में किसी प्रकार की कोई परेशानी से साफतौर पर इंकार कर दिया। अब पुलिस जांच में ही स्पष्ट हो पायेगा कि मामला क्या है।

The post यूनिपोल पर चढ़कर युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button