छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार 2026: शिविर में पहुंची वीणा भारती को मौके पर ही बना कर दिया गया बीपीएल राशन कार्ड*

*सुशासन तिहार 2026: शिविर में पहुंची वीणा भारती को मौके पर ही बना कर दिया गया बीपीएल राशन कार्ड*

कवर्धा,  मई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। इस पहल के माध्यम से शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे लोगों की वर्षों पुरानी समस्याओं का भी तेजी से निराकरण हो रहा है। शिविर में पहुंची कबीरधाम जिले की श्रीमती वीणा भारती को मौके पर ही बीपीएल राशन कार्ड बना कर दिया गया।

कबीरधाम जिले के विकासखंड कवर्धा ग्राम सिंघनपुरी की श्रीमती वीणा भारती का विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था। उनके पति श्री भावेंद्रक लहरे किसानी का कार्य करते हैं। विवाह के बाद से ही वीणा के परिवार को राशन कार्ड नहीं होने के कारण कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सीमित आय में परिवार का भरण-पोषण करना चुनौतीपूर्ण हो गया था, छोटे बच्चे के पालन-पोषण में अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ बढ़ गई थीं।

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जब कवर्धा के वीर सावरकर भवन में शिविर आयोजित हुआ, तब श्रीमती वीणा भारती लहरे ने बीपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से आवेदन प्राप्त किए गए और त्वरित निराकरण की प्रक्रिया अपनाई गई। शासन की तत्परता और पारदर्शी व्यवस्था के चलते उनके आवेदन पर शीघ्र कार्रवाई हुई और उन्हें बीपीएल राशन कार्ड प्रदान किया गया।

श्रीमती वीणा बताती हैं कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि इतनी जल्दी उनका राशन कार्ड बन जाएगा। अब राशन कार्ड के माध्यम से उन्हें प्रतिमाह 35 किलोग्राम खाद्यान्न प्राप्त होगा, जिससे उनके परिवार की खाद्य संबंधी चिंता काफी हद तक कम हो जाएगी और आर्थिक भार भी हल्का होगा। वीणा भारती लहरे इस पहल से खुश होकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम बन रहा है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button