देश दुनिया

पंजाबियों के साथ हमने गद्दारी…’, CM मान द्वारा गद्दार कहे जाने पर विक्रमजीत साहनी का जवाब

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार (25 अप्रैल) को राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता के आवास पर प्रदर्शन किया. इस बीच सांसदों को पजांब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गद्दार करार दिया है.इस पर बीजेपी में शामिल होने वाले सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि हमने पंजाब के साथ, पंजाबियों के साथ हमने गद्दारी नहीं की. हम पहले तन मन धन से सेवा कर रहे थे. अब हम उससे 10 गुना ज्यादा सेवा करेंगे.

उन्होंने आगे कहा कि हम किसी युवा को बेरोजगार नहीं रहने देंगे. युवाओं को नशे से दूर रखेंगे. विक्रमजीत सिंह ने कहा कि कौशल के लिए जयंत चौधरी ने कहा जितना पैसा चाहिए मैं दूंगा. पंजाब में बेरोजगारी खत्म करने के लिए.

उन्होंने कहा कि हमें यह चाहिए. स्किलिंग, एग्रीकल्चर, फार्मर, के लिए शिवराज सिंह चौहान से बात हुई. उनसे कहा कि 7 हजार रुपये बहुत कम हैं. उन्होंने कहा कि प्रस्ताव लेकर आइए. इसके अलावा माल-भाड़ा सब्सिडी के लिए पीयूष गोयल से बात हुई.

पंजाब के लिए जान भी हाजिर-विक्रमजीत सिंह

विक्रमजीत सिंह ने आगे कहा कि गद्दारी नहीं, पंजाब और पंजाबियों के लिए जान भी हाजिर है. तन मनन धन से हम सेवा करेंगे. गद्दारी वाली बात से मैं सहमत नहीं हूं.  भगवंत मान के गद्दार कहने पर कहा कि वह सीएम हैं कुछ भी कह सकते हैं. मैं हाथ जोड़कर यही कहूंगा कि समझदारी की जीत होगी. गर्मा-गर्मी चल रही है दो-चार दिन में खत्म हो जाएगी और हम मिलजुल कर काम करेंगे.

उन्होंने आगे कहा कि हम मुख्यमंत्री भगवंत मान को कुछ नहीं कह सकते. वह मुख्यमंत्री हैं लोगों ने उनको चुना है. उनके 4-5 महीने रह गए हैं. पंजाबी बहुत समझदार हैं 2027 में वह अपना फैसला करेंगे. मैं उनके लिए कुछ नहीं कह सकता, लेकिन मैं उनकी इस बात से सहमत नहीं हूं.

साहनी ने कहा कि पंजाब और पंजाब के लोगों के साथ उन्होंने कोई गद्दारी नहीं की है. वे हमेशा पंजाबियों के लिए काम करते रहेंगे. पंजाब में विरोध प्रदर्शन और मुख्यमंत्री  की तीखी टिप्पणियों पर विक्रमजीत सिंह साहनी ने अपना जवाब दिया है.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button