जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के आरा पहाड़ियों में में सोमवार को एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जशपुर जिले के नारायणपुर-चारभाठी इलाके में एयरक्राफ्ट के क्रैश होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जो विमान क्रैश हुआ है वह एयर एंबुलेंस था। हादसे के बाद आरा की पहाड़ियों से धुआं उठने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई है। फिलहाल हादसे के संबंध में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

The post Breaking News : छत्तीसगढ़ में क्रैश हुआ निजी विमान, जशपुर के आरा पहाड़ियों में हादसा appeared first on ShreeKanchanpath.




