Blog

कांकेर में ACM रैंक के नक्सली दारसु का सरेंडर, पांच लाख का था इनाम

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ में सोमवार की सुबह परतापुर एरिया कमेटी के एसीएम रैंक के नक्सली दारसु ने समर्पण कर दिया है। दारसु ने नक्सलियों की खोखली विचारधारा को त्यागते हुए सरकार की मुख्यधारा में जुड़ने का निर्णय लेते हुए सरेंडर किया है। इस सरेंडर के बाद पुलिस अधिकारियों ने बचे नक्सलियों से भी हिंसा छोड़ समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

मिली जानकारी के अनुसार परतापुर एरिया कमेटी के एसीएम रैंक के नक्सली लीडर दारसु ने सोमवार को सरेंडर किया।  दारसु पर पांच लाख रुपए का इनाम था। उसने बिना हथियार के मुख्यालय पहुंच पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। दारसु के सरेंडर करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं दारसु से अन्य नक्सलियों के बारे में पूछताछ भी शुरू कर दी गई। फिलहाल इस सरेंडर को लेकर आला अधिकारियों के द्वारा फिर से अपील की है कि जो भी बचे नक्सली हैं वे नक्सलियों की विचारधारा को छोड़कर शासन की मुख्यधारा में जुड़कर नए जीवन की शुरुआत करें।

The post कांकेर में ACM रैंक के नक्सली दारसु का सरेंडर, पांच लाख का था इनाम appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button