रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसके तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। वहीं सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा की ओर से जारी नई सूची के मुताबिक स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ के साथ हरियाणा का प्रभार भी दिया गया है। वहीं सिद्धार्थ शंभू छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक गतिविधियों में उनके साथ जिम्मेदारी संभालेंगे।

छत्तीसगढ़ में प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी इससे पहले नितिन नबीन के पास थी। उनके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राज्य प्रभारी पद पर नई नियुक्ति का इंतजार था। अब पार्टी ने नई जिम्मेदारियां तय करते हुए स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू को यह दायित्व सौंपा है।


नई नियुक्ति के बाद अब छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठन और केंद्रीय नेतृत्व के बीच समन्वय से जुड़े कामकाज की जिम्मेदारी स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू संभालेंगे।
The post BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ, सिद्धार्थ शंभू होंगे सह-प्रभारी appeared first on ShreeKanchanpath.



