बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दिन पहले हुई पुजारी की हत्या के मामले को पुलिस ने 12 घंटे में सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी की पत्नी से पुजारी का अवैध संबंध था जिसके कारण उसकी पत्नी ने उससे तलाक ले लिया था। इस बात से नाराज शख्स ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

बता दें रविवार तड़के मंदिर में पूजा करने वाले पुजारी की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जागेश्वर पाठक, पाठ बाबा मंदिर का पुजारी था और उसकी खून से लथपथ लाश मंदिर परिसर में पड़ा था। उसकी मां जब मंदिर चाय देने पहुंची तो लाश देखकर बदहवास हो गई। घटना की सूचना क बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह, एएसपी ग्रामीण अर्चना झा और एसडी ओपी कोटा और थाना प्रभारी तखतपुर साथ ही ACCU की टीम हत्या की गुत्थी सुलझाने जुटी हुई थी। पुलिस की सक्रियता से 12 घंटे के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस की टीम मुख्य आरोपी सुरेश धुरी के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। घटना की रात करीब 9 बजे उसका लोकेशन गांव में मिला था। उसके रिश्तेदारों से पूछताछ में पता चला कि वो धमतरी भाग गया है। जिस पर एसएसपी रजनेश सिंह ने धमतरी एसपी को कॉल किया और उनकी टीम की मदद से मुख्य आरोपी सुरेश धुरी को धमतरी के भखारा में पकड़ लिया गया। जिसके बाद एससीसीयू की टीम धमतरी पहुंची और आरोपी सुरेश को लेकर देर रात बिलासपुर पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए अपने रिश्तेदारों की मदद से पुजारी की हत्या करना बताया।

अवैध संबंध के तार से पुलिस पहुंची हत्यारे तक
पुलिस को पूछताछ में पता चला कि पुजारी का एक महिला के साथ अफेयर चल रहा था। मृतक पुजारी जागेश्वर पाठक का तखतपुर निवासी सुरेश धुरी की पत्नी से अवैध संबंध था। मंदिर के सामने खेत में अधिया खेती के दौरान सुरेश धुरी की पत्नी के साथ पुजारी का प्रेम संबंध हो गया था। अवैध संबंध की वजह से ही सुरेश धुरी व उसकी पत्नी से 6 महीने पहले सामाजिक तलाक हो गया था। इसे लेकर सुरेश धुरी पुजारी पर रंजिश रखता था और मौके की तलाश में था।
बाइक की पूजा के बहाने बुलाया
शनिवार रात में सही समय देखकर सुरेश धुरी ने अपने दोस्तों आरोपी हेमकुमार धुरी पिता हरिराम धुरी उम्र 26 वर्ष साकिन डढहा वार्ड 10 बोदरी थाना चकरभाटा,आरोपी धनराज बंदे पिता जवाहर लाल बंदे उम्र 21 वर्ष बनाक चौक माता चौरा के पास सिरगिट्टी, आरोपी मुकेश धुरी पिता चंद्रप्रकाश धुरी उम्र 23 वर्ष निवासी अमौरा थाना जरहा गांव जिला मुंगेली के साथ मोटरसाइकिल की पूजा करने के बहाने उसे बाहर बुलाया और ईट और वाहन के सस्पेंशन पाइप से वार कर हत्या कर दी।
The post CG Crime : पुजारी की हत्या का 12 घंटे में खुलासा, महिला से अवैध संबंध पर पति ने रिश्तेदारों के साथ किया मर्डर appeared first on ShreeKanchanpath.




