Blog

छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए रेलवे की सौगात, दुर्ग- रायपुर-बिलासपुर होते हुए 11 जोड़ी समर स्पेशल की सुविधा

भिलाई। गर्मियों में छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों अधिक से अधिक कन्फर्म सीट उपलब्ध कराने रेलवे द्वारा विशेष पहल की जा रही है। अलग अलग रूट पर 86 फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है। दुर्ग, रायपुर व बिलासपुर होते हुए यात्रियों को यूपी-बिहार से लेकर कोलकाता व हैदराबाद तक जाने के लिए अलग अलग समर स्पेशल चलाई जा रही है। इन ट्रेनों की विस्तृत जानकारी एनटीईएस अथवा आईआरसीटीसी के वेबसाइट से प्रापप्त कर सकते हैं।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

इन ट्रेनों का शेड्यूल जारी

  1. गाड़ी संख्या 08743/ 08744 दुर्ग हरिद्वार दुर्ग समर स्पेशल 19 अप्रैल से 29 जून 19 अप्रैल से 29 जून तक 11 फेरों के लिए।
  2. गाड़ी संख्या 08865/ 08866 इतवारी शालीमार एक्सप्रेस 2 अप्रैल से 26 जून 2026 तक 13 फेरों के लिए
  3. गाड़ी संख्या 01001 /01002 एलटीटी संतरागाछी एलटीटी समर स्पेशल 21 अप्रैल से 16 जुलाई 2026 तक 13 फेरों के लिए गाड़ी।
  4. गाड़ी संख्या 08609/ 08610 हटिया एलटीटी हटिया समर स्पेशल 20 अप्रैल से 17 जून 2026 तक 09 फेरों के लिए।
  5. गाड़ी संख्या 07051/7052 तिरुपति रक्सौल तिरुपति समर स्पेशल 13 अप्रैल से 28 मई तक के लिए 07 फेरों के लिए।
  6. गाड़ी संख्या 03253/03254/03255 पटना चर्लपल्ली पटना समर स्पेशल दिनांक 8 अप्रैल से 27 मई 2026 तक 15 फेरों के लिए।
  7. गाड़ी संख्या 08867/08868 गोंदिया रक्सौल गोंदिया दिनांक 25 अप्रैल से 28 जून 2026 तक 10 फेरों के लिए चलेगी
  8. गाड़ी संख्या 01145/01146 एलटीटी हावड़ा एलटीटी स्पेशल 14 एवं 16 अप्रैल को 01 फेरे के लिए चलेगी।
  9. गाड़ी संख्या 08871 /08872 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मालदा टाउन नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के मध्य 19 से 27 अप्रैल 2026 तक 03 फेरों के लिए समर स्पेशल की सुविधा।
  10. गाड़ी संख्या 01429/ 01430 पुणे संतरागाछी पुणे समर स्पेशल दिनांक 15 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक 02 फेरों के लिए चलाई जा रही है।
  11. गाड़ी संख्या 01127 /01128 एलटीटी संतरागाछी एलटीटी समर स्पेशल  दिनांक 24 से 3 मई 2026 तक 02 फेरों के लिए चलाई जा रही है।

The post छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए रेलवे की सौगात, दुर्ग- रायपुर-बिलासपुर होते हुए 11 जोड़ी समर स्पेशल की सुविधा appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button