खेती में नई तकनीको को अपनानेउन्नत कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया प्रतिष्ठित सम्मान
मुंगेली/ भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं छत्तीसगढ़ शासन अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल को कृषि क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों के उपयोग और प्रदेश भर के किसानों को आधुनिक एवं उन्नत खेती की ओर प्रेरित करने के लिए राज्य के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने विशेष रूप से सम्मानित किया। यह सम्मान रायपुर के प्रतिष्ठित होटल बेबीलॉन में आयोजित ‘फार्म टू फार्मर’ कार्यक्रम में दिया गया, जहां रत्नावली कौशल को मोमेंटो भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामविचार नेताम ने इस अवसर पर रत्नावली कौशल के अथक प्रयासों की सराहना की।

कृषि मंत्री श्री नेताम ने रत्नावली कौशल को सम्मानित करते हुए उनके द्वारा कृषि क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से रत्नावली कौशल के किसानों के बीच उन्नत कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता अभियान चलाने के निरंतर प्रयासों को रेखांकित किया।
रत्नावली कौशल ने उपस्थित किसान समुदाय को संबोधित करते हुए परंपरागत खेती की सीमाओं पर प्रकाश डालते हुए आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने फसल चक्रण, दलहन और तिलहन फसलों की खेती, और गन्ने की खेती को फायदेमंद बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में शक्कर कारखाने खोले हैं, जहां गन्ने की अच्छी डिमांड हो रही है।
रत्नावली कौशल ने केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा किसान कल्याण हेतु संचालित प्रमुख योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की और किसान बंधुओं से अपील की कि इन कल्याणकारी योजनाओं का पूर्ण उपयोग कर अपनी आय को दोगुना-तिगुना करें।
The post किसान नेत्री रत्नावली कौशल को कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया सम्मानित appeared first on ShreeKanchanpath.



