Blog

हथबंद और भाटापारा के बीच रोड अंडरब्रिज के बीच गर्डर लॉन्चिंग, बिलासपुर जोन की 6 ट्रेनें कैंसिल

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण के लिए गर्डर डि-लॉन्चिग का काम चल रहा। बिलासपुर, रायपुर से इतवारी तक चलने वाली 22 मार्च को 6 और 23 मार्च को 2 मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं गोंदिया–झारसुगड़ा–गोंदिया के बीच चलने वाली जेडी मेमू पैसेंजर 22 मार्च को आधे रास्ते ही चलेगी।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

अधोसंरचना विकास के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के हथबंद-भाटापारा सेक्शन के बीच स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 389 पर रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। उस रोड अंडरब्रिज निर्माण की अंतिम कड़ी में गार्डरों के डि-लॉन्चिग के लिए ट्रैफिक-सह पावर ब्लॉक लिया जा रहा है।

जानिएए रद्द होने वाली गाड़ियां

  • 22 मार्च को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 22 मार्च को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 22 मार्च को गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 22 मार्च को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 22 मार्च को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 22 मार्च को गाड़ी संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 23 मार्च को गाड़ी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 23 मार्च को गाड़ी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी

  • 22 मार्च को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी। बिलासपुर और गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
  • 22 मार्च को गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी। गोंदिया और बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

The post हथबंद और भाटापारा के बीच रोड अंडरब्रिज के बीच गर्डर लॉन्चिंग, बिलासपुर जोन की 6 ट्रेनें कैंसिल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button