देश दुनिया

राष्ट्रपति पजशकियान ने पुष्टि की; ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर भी हमला

इजराइल की एयरस्ट्राइक में ईरान के इंटेलिजेंस मंत्री इस्माइल खातिब की मौत हो गई है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने इसे कायराना हत्या बताया।

पजशकियान ने कहा कि यह हमला ईरान के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने की साजिश का हिस्सा है। इससे पहले इजराइल ने ईरान के सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी और बसीज कमांडर गुलामरेजा सुल्तानी को निशाना बनाया था, जिसमें दोनों अधिकारियों की मौत हो गई।

इसी बीच, इजराइल ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर भी बड़ा हमला किया है। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक अमेरिका और इजराइल ने दक्षिणी ईरान में साउथ पार्स गैस फील्ड और असालुयेह शहर की तेल-गैस सुविधाओं पर एयरस्ट्राइक की है।

इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में बड़े हमलों की चेतावनी दी है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने लोगों से सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कतर के प्रमुख तेल और गैस ठिकानों से दूर रहने को कहा है। वहीं कतर ने ईरान के गैस फील्ड पर हमले की निंदा की है।

भारतीय जहाज ‘जग लाडकी’ गुजरात पहुंचा

भारतीय झंडे वाला तेल टैंकर ‘जग लाडकी’ गुजरात के मुंद्रा स्थित अडाणी पोर्ट्स पर पहुंच गया है। यह UAE के फुजैराह पोर्ट से होर्मुज स्ट्रेट पार करते हुए आया है।

इसपर 80,886 मीट्रिक टन(लगभग 5.8–6 लाख बैरल) कच्चा तेल लदा है। भारत में हर रोज लगभग 5.5–5.6 मिलियन बैरल (करीब 90 करोड़ लीटर) तेल की खपत होती है।

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button