Blog

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान, बंगाल में दो चरणों में वोटिंग, चार राज्यों में सिंगल फेस… 4 मई को नतीजे

नईदिल्ली। चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में चुनावी कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। असम, केरल, पुडुचेरी व तमिलनाडू में सिंगल फेस में वोटिंग होगी। वहीं पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। असम, केरल, पुडुचेरी में 9 अप्रैल तथा तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। पांचों राज्यो के नतीजे 4 मई को आएंगे।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कार्यक्रम की घोषणा की। इसके साथ ही 5 राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाएगी। 2021 में इन सभी पांच राज्यों के चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था। पिछली बार बंगाल में 8 चरणों में चुनाव हुए थे। असम में 3 और तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में सिंगल फेज में वोटिंग हुई थी। पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पांच राज्यों- यूटी में 17.4 करोड़ मतदाता और 824 सीटें हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पिछले 12 महीने में चुनाव आयोग ने पारदर्शिता लाने के लिए कई नए प्रयोग किए। SIR से यह निश्चित किया गया कि कोई भी अयोग्य व्यक्ति वोटर लिस्ट में न रहे। दूसरा- मोबाइल फोन पोलिंग स्टेशन के बाहर ही रखा जाएगा। वोट देने के बाद उसे वापस ले सकेंगे।

The post पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान, बंगाल में दो चरणों में वोटिंग, चार राज्यों में सिंगल फेस… 4 मई को नतीजे appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button