जशपुर। छत्तीसगढ़ जशपुर जिले में गांजा तस्करी के चक्कर में दो आरक्षक नप गए। दरअसल पुलिस ने एक मकान से गांजा की बड़ी खेप पकड़ी। इसमें संलिप्त दो आरोपियों को जेल भेजा गया। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान जशपुर में पदस्त दो आरक्षकों के नाम बताया जो कि गांजा तस्करी में उनका सहयोग करते थे और इसके बदले में कमीशन भी लेते थे। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरक्षकों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला जशपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

28 फरवरी को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि सुचना मिली कि रवि विश्वकर्मा नाम का व्यक्ति विवकानंद कॉलोनी जशपुर में किराए के मकान में रहता है। उसने अपने घर पर भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा रखा है। सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली की टीम के द्वारा रेड की कारवाई किया गया,जहां एक पेटी में रखे 24 पैकेट गांजा प्राप्त हुआ।
रवि विश्वकर्मा से पूछने पर गांजा गोविंद उर्फ सुनील के द्वारा पैसा देने के एवज में अपने घर में रखना बताया। पुलिस ने धारा 20 (B) एनडीपीएस एक्ट कायम कर प्रकरण में आरोपी रवि विश्वकर्मा और सुनील भगत को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। आरोपी गोविंदा से पूछताछ में थाना तपकरा के आरक्षक धीरेंद्र मधुकर पिता करताल सिंह (37) तथा आरक्षक अमित त्रिपाठी (35) द्वारा गांजा तस्करी में मिलकर काम करना बताया। इसके बाद आरक्षक धीरेन्द्र मधुकर व अमित त्रिपाठी का गांजा तस्करी में संलिप्तता पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
The post गांजा तस्करी में नप गए सीजी पुलिस के दो आरक्षक, गांजा बेचने वालों को दे रहे थे सरंक्षण appeared first on ShreeKanchanpath.





