Blog

Budget-2026-27: साय सरकार का बजट सुशासन से समृद्धि का प्रतीक: रत्नावली कौशल

8200 करोड़ का महतारी वंदन तोहफा मातृशक्ति सशक्त, बेटियों को 1.5 लाख का उपहार
मुंगेली। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने 1.72 लाख करोड़ रुपये के ‘संकल्पÓ बजट 2026 का भूरि-भूरि प्रशंसा की है। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत यह बजट महिलाओं, किसानों, युवाओं और कमजोर वर्गों के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह बजट समावेशी विकास का प्रतीक है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

रत्नावली कौशल ने कहा यह बजट न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सशक्त करेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा। ‘सुशासन से समृद्धिÓ का यह संकल्प छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति के लिए वरदान सिद्ध होगा।बजट की प्रमुख घोषणाएँ महतारी वंदन योजना 8200 करोड़, 70 लाख से अधिक विवाहित, विधवा, परित्यक्त एवं तलाकशुदा महिलाओं को प्रतिमाह 1000 की आर्थिक सहायता। यह योजना घरेलू खर्च,बच्चों की शिक्षा-पोषण और आर्थिक आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करेगी। अब तक 14,000 करोड़ वितरित। कृषि उन्नति योजना 10,000 करोड़, 25 लाख किसानों विशेषकर छोटे-सीमांत को लाभ। सिंचाई सुविधाएँ मजबूत कर आय दोगुनी करने का लक्ष्य। 5500 करोड़ कृषि पंपों हेतु।

रत्नावली कौशल ने कहा कि रानी दुर्गावती योजना बेटियों को 18 वर्ष पूर्ण होने पर 1.5 लाख—कन्या भ्रूण हत्या रोकने, शिक्षा-विवाह हेतु क्रांतिकारी प्रावधान। क्षेत्रीय एवं सामाजिक विकास बस्तर एजुकेशन सिटी 100 करोड़—पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा क्रांति। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन 2000 करोड़—ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएँ सशक्त।शिक्षा 5 नालंदा लाइब्रेरी हेतु 22 करोड़—ज्ञान केंद्र स्थापना।

रत्नावली कौशल के उद्धरण महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी। रानी दुर्गावती योजना हमारी बेटियों का भविष्य सुरक्षित करेगी। बस्तर जैसे क्षेत्रों के लिए शिक्षा-स्वास्थ्य प्रावधान सराहनीय हैं। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी के नेतृत्व में इन योजनाओं के जमीनी कार्यान्वयन हेतु कटिबद्ध है। रत्नावली कौशल ने प्रदेश की सभी महिलाओं से अपील की इन क्रांतिकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएँ, हमारा छत्तीसगढ़ समृद्धिशाली बने।

The post Budget-2026-27: साय सरकार का बजट सुशासन से समृद्धि का प्रतीक: रत्नावली कौशल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button