Blog

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा जाएंगी लक्ष्मी वर्मा, भाजपा ने 6 राज्यों के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

रायपुर। राज्यसभा की रिक्त सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने 6 राज्यों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को टिकट दिया है। 30 सालों से पार्टी में सक्रिय लक्ष्मी वर्मा महिला आयोग की सदस्य हैं।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

बता दें छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के दावेदारों की शुरुआती पैनल लक्ष्मी वर्मा, नारायण चंदेल, सरोज पांडेय, भूपेंद्र सवन्नी, किरण बघेल, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी और निर्मल का नाम शामिल था। विचार-विमर्श के बाद तीन नाम शॉर्टलिस्ट किए गए थे। इनमें लक्ष्मी वर्मा, नारायण चंदेल और डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी का नाम शामिल था। जिसके बाद पार्टी ने राजनीति में 30 साल से सक्रिय रही लक्ष्मी वर्मा को टिकट दिया है। लक्ष्मी वर्मा पूर्व में रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

screenshot 2026 03 03 152203 1772531548

The post छत्तीसगढ़ से राज्यसभा जाएंगी लक्ष्मी वर्मा, भाजपा ने 6 राज्यों के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button